अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका सीएमओ पर हमला

[metaslider id="122"]

दमोह नगर पालिका सीएमओ (CMO) राजेन्द्र सिंह लोधी के साथ अतिक्रमण हटाने के दौरान अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई है

नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में नालियों की सफाई का अभियान चला रही है। इसी दौरान पठानी मोहल्ले में टीम ने देखा कि कुछ लोगों ने नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है।

सुबह जब सीएमओ ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई, तब एक परिवार के दो लोग मिर्जा आरिफ खान और सरफराज खान ने उनके साथ झूमा-झटकी और अभद्रता की।

इस मामले में सरफराज खान (बेग) और मिर्जा आरिफ खान (आरिफ बेग उर्फ कल्लू) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के विरोध में नगर पालिका के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। सीएमओ और नाराज कर्मचारी कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

कर्मचारियों ने घंटाघर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। इस घटना के बाद शहर के प्रशासनिक अमले और कर्मचारियों में काफी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights