रिपोर्ट:- राजेन्द्र सोयल, कोटा*
नहर में डूबते युवक के लिए देवदूत बने हेड कांस्टेबल राजाराम, पुलिस प्रशासन और लायंस क्लब ने किया दोहरा सम्मान*

कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्टील ब्रिज के पास नहर के तेज बहाव में डूब रहे युवक की जान बचाकर साहस और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले हेड कांस्टेबल राजाराम को आज दोहरे सम्मान से नवाजा गया।
एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा और दूसरी तरफ लायंस क्लब कोटा स्टार द्वारा उनका सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि रात्रि के अंधेरे में नहर के तेज बहाव में डूब रहे युवक को बचाने के लिए हेड कांस्टेबल राजाराम ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मान –
इस अदम्य साहस के लिए पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्विनी गौतम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर हेड कांस्टेबल राजाराम को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जवान ही खाकी की असली पहचान हैं।
लायंस क्लब कोटा स्टार द्वारा सम्मान –
वहीं लायंस क्लब कोटा स्टार के महावीर प्रसाद मेघवाल एवं नरेश शर्मा ने बोरखेड़ा थाने पहुंचकर थाना अधिकारी कक्ष में हेड कांस्टेबल राजाराम को केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद मेघवाल ने कहा कि राजाराम ने खाकी का मान बढ़ाने के साथ मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। ऐसे साहसी एवं कर्तव्यनिष्ठ जवान समाज के सच्चे नायक हैं। उनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।
[metaslider id="122"]