गीता गुप्ता को विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
ब्यावर। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन ने संगठनात्मक विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गीता गुप्ता को राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेनू अग्रवाल के निर्देशानुसार की गई है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंभू दयाल व्यास, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जोधा, राजस्थान प्रदेश प्रभारी अमित गौतम, प्रदेश सलाहकार महेंद्र कुमार जैन एवं ओम प्रकाश साहू की सहमति एवं मार्गदर्शन रहा।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि गीता गुप्ता अपनी कर्मठता, ईमानदारी, संगठन के प्रति निष्ठा एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के बल पर राजस्थान में महिला प्रकोष्ठ को नई पहचान दिलाएंगी। उनके नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
साथ ही प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार कर अधिकाधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गीता गुप्ता के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल संगठनात्मक भविष्य की कामना करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
[metaslider id="122"]