ओमप्रकाश मिश्रा के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भेजा विशेष शुभकामना संदेश

[metaslider id="122"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओमप्रकाश मिश्रा को जन्मदिन पर भेजा शुभकामना संदेश

राज्य सेवा में योगदान की सराहना करते हुए नागरिक सुविधाओं की निगरानी एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का किया आह्वान

ब्यावर। गोपाष्टमी पर्व एवं 17 नवंबर को जन्मदिन के अवसर पर दाधीच समाज के जिलाध्यक्ष, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित कर जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में श्री मिश्रा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए राज्य सेवा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने संदेश में अपेक्षा व्यक्त की कि श्री मिश्रा नागरिक सुविधाओं की निगरानी, जनहित से जुड़े सुझावों तथा राज्य सरकार के साथ जुड़कर निरंतर जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने संदेश में उल्लेख किया कि उनके अनुभव और समर्पण से समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संकल्प और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही उन्होंने ईश्वर से श्री मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक प्रसन्नता की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री की ओर से प्राप्त इस आत्मीय शुभकामना संदेश से श्री ओमप्रकाश मिश्रा के शुभचिंतकों एवं दाधीच समाज में हर्ष का वातावरण है। समाजसेवा एवं प्रशासनिक अनुभव के क्षेत्र में सक्रिय रहे श्री मिश्रा के जन्मदिवस पर विभिन्न वर्गों के लोगों,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights