दमोह स्कूल-कॉलेजों में हेल्प डेस्क और इमरजेंसी नंबर अनिवार्य करने का निर्णय

[metaslider id="122"]

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन हेतु बड़ी पहल

स्कूल-कॉलेजों में हेल्प डेस्क और इमरजेंसी नंबर अनिवार्य करने का निर्णय

मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

जिला स्तरीय मानीटरिंग कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी एवं विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को न्यून करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, बैठक में जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, नशा मुक्ति, तनाव एवं समय प्रबंधन, छात्रावासों का निरीक्षण, कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण आदि पर विस्तृत चर्चा की गई, सभी शैक्षणिक संस्थानों में इमरजेंसी नम्बर, लिखवाने, हेल्प डेस्क गठित करने का निर्णय लिया गया। जुलाई 2026 में विद्यार्थियों एवं विद्यार्थियों के पालकों के लिये विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights