सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के कुड़वार ब्लॉक स्थित राजू पट्टी निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी और मंजूलता तिवारी की बहू अवंतिका का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम 29 मार्च को रात में जारी किया गया। यह परिणाम घोषित होते ही सफल प्रतियोगी परीक्षार्थियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा के जैनपुर निवासी शिक्षक अजीत कुमार शुक्ला और माधुरी शुक्ला की पुत्री अवंतिका की शादी पिछले ही साल उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी के साथ हुई थी। अभिषेक मऊ में कार्यरत हैं। ससुर हनुमान प्रसाद तिवारी सीडीए पेंशन में अकाउंट ऑफिसर हैं।अवंतिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसवीएम इंटर कॉलेज, लालगंज से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई में उन्होंने बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन की डिग्री एसआरएमसीईएम,लखनऊ से हासिल की। उन्होंने बताया की परीक्षा के लिए मायके और ससुराल में रहकर तैयारी की। इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू के सेशन लिए थे। अवंतिका शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,सास–ससुर, पति, गुरुजनों और परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कठिन मेहनत,अनुशासन और परिवार का निरंतर सहयोग को सफलता का आधार बताया। इस सफलता पर डॉ.पूजा तिवारी,डॉ संदीप कुमार दूबे, वरुण पाण्डेय सहित अन्य परिवारजनों,शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

[metaslider id=”122″]बोला- अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं; अमेरिकी जंगी जहाजों के लिए स्पेन का एयरस्पेस बंद मिडिल ईस्ट में बढ़ते…

Verified by MonsterInsights