चित्रकूट में अखिल भारतीय अनुभूति भ्रमण संपन्न, 20 प्रांतों के 48 कार्यकर्ता हुए शामिल

[metaslider id="122"]

धार्मिक संस्थान प्रांत कुंभ प्रमुख

अखिल भारतीय अनुभूति भ्रमण दिनांक 13, 14, 15 नवंबर 2026

अखिल भारतीय प्रांत प्रमुख अनुभूति भ्रमण* दिनांक 15 नवंबर को संपन्न हुआ जिसमें 20 प्रांत के 48 कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
– नारी शक्ति की सहभागिता भी 11 रही ।
– इस कार्यक्रम में केंद्रीय टोली के भी दो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– 13 नवंबर को संत सम्मेलन हुआ जिसमें चित्रकूट चित्रकूट के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य नवलेश जी, कामत धाम के संत पूज्य मदन गोपाल दास जी, गायत्री परिवार के प्रमुख श्री अनिल जी उपस्थित रहे ।
– दिनांक 14 नवंबर को प्रातः काल चित्रकूट के स्थान देवता मातंग नाथ भोले शंकर जी की उपासना तथा मंदाकिनी के पूजन से अनुभूति भ्रमण प्रारंभ हुआ ।
– अत्रि ऋषि आश्रम से प्रारंभ करते हुए 1- सती अनुसूया माता 2- राम दर्शन प्रकल्प, 3- सद्गुरु सेवा जानकी चिकित्सालय, 4- सियाराम कुटीर, 5- डीआरआई प्रकल्प, 6- नानाजी देशमुख निवास एवं माल्यार्पण, 7- स्फटिक शिला, 8 भरतकूप, 9- रामशैया, 10 – श्री कामदगिरि आरती, 11- गायत्री शक्ति पीठ, भ्रमण अनुभव,भोजन । भगवान राम के व समाज जीवन से जुड़े, ऐसे 11 प्रमुख स्थान पर भ्रमण रहा।


– सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, नानाजी देशमुख द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प का अनुभव अद्वितीय रहा।
– मार्ग में बीच-बीच में स्वच्छता अभियान भी किया गया।
– अंत में गायत्री शक्तिपीठ में अनुभूति कथन और के भोजन साथ समापन हुआ ।
– दिनांक 15 नवंबर को प्रातः काल भोलेनाथ शंकर की उपासना के पश्चात कामदगिरी परिक्रमा हुई जिसमें बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं ने यात्रा के मार्ग को पॉलिथीन स्वच्छता करने का प्रयास किया ।
– अंत में कामतानाथ पीठ के संत पूज्य स्वामी डॉ मदन गोपाल दास जी के मार्गदर्शन के साथ समापन हुआ।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights