दमोह फर्जी डॉक्टर मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: आरोपी हीरा कौशल भोपाल से गिरफ्तार

[metaslider id="122"]

फर्जी डॉक्टर मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: आरोपी हीरा कौशल भोपाल से गिरफ्तार
कूटरचित MBBS डिग्री व रजिस्ट्रेशन से करता था नौकरी, कई संदिग्ध जानकारी आई सामने

दमोह.फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर की नौकरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने आरोपी हीरा सींग कौशल को भोपाल से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है. 16 मई 26 को दमोह कोतवाली थाने में फर्जी व कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक व पंजीयन दस्तावेज के आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के विरुद्ध 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे. अपराध क्रमांक 479/26, धारा पास 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत हीरा सींग कौशल पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 45 साल, निवासी कौहेफिजा भोपाल, म.नं. B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भोपाल को गिरफ्तार किया गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम गठित की गई थी तथा सीहोर, राजगढ़ व भोपाल की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा. बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी से कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights