भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का वर्णन एवं सती चरित्र रोचक प्रसंग

भक्ति और श्रद्धा से किया गया कार्य ही फलदायी होता है – किशोरी वैष्णवी गर्ग
दमोह: डाक्टर केदारनाथ शर्मा परिवार द्वारा आयोजित
*कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने बताया पुरुषोत्तम माह :- भागवत कथा सुनने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है और बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं. एक पुरुषोत्तम माह ऐसा समय है जहां दान पुण्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता हैं।
जहां आपके इष्ट गुरु भगवान का अपमान हो वहा मत जाओ।
कथा वाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने कहा कि यदि अपने गुरू,इष्ट के अपमान होने की
आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों न हो।
प्रसंगवश
भगवान के 24 अवतारों का वर्णन एवं सती चरित्र का रोचक प्रसंग
भागवत कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा था। भागवत कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए किशोरी जी ने समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता । भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। बलराम जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। भगवान ध्रुव के सत्कमोर् की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ध्रुव की साधना,उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें वैकुंठ लोक प्राप्त हुआ। कथा के दौरान किशोरी जी ने बताया कि संसार में जब-जब पाप बढ़ता है, भगवान धरती पर किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि कलयुग में भी मनुष्य सतयुग में भगवान कृष्ण के सिखाए मार्ग का अनुसरण करे तो मनुष्य का जीवन सफल हो सकता हैभागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र अजामिल एवं प्रहलाद चरित्र के विस्तार पूर्वक वर्णन के साथ संगीतमय प्रवचन दिए। आज गुरुवार को श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।मुख्य यजमान डाक्टर कार्तिक डाक्टर केदारनाथ शर्मा श्री देव श्यालाधीश प्यासी मंदिर आशीर्वाद गार्डन के पास दमोह एवं समस्त शर्मा परिवार ने कथा श्रवण करने की अपील की है
