इंदौर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क प्रशिक्षण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न

[metaslider id="122"]

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क प्रशिक्षण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ, जिला इंदौर एवं मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस, इंदौर में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय जननायक श्री कैलाश विजयवर्गीय जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह जी ने की।

विशिष्ट अतिथियों में आरोग्य भारती मालवा प्रांत के कार्याध्यक्ष वैद्य श्री लोकेश जोशी जी, मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमेय बिहानी जी, आर्थोपेडिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. अनीश गर्ग जी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव माहेश्वरी जी, गुजराती होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह जी, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ नेचुरोपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंतिम जैन जी, वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक परसैइया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील दत्त जी, प्रदेश मंत्री डॉ. सी. आर. शर्मा जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. नीलम विश्वकर्मा जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. एस. पी. सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत वैकल्पिक चिकित्सक संघ, जिला इंदौर के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. मिश्रा जी एवं प्रदेश डिजिटल मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश पटेल जी सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा विषयों पर उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर इंदौर एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में चिकित्सक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


डॉ. रमेश पटेल
प्रदेश डिजिटल मीडिया प्रभारी
वैकल्पिक चिकित्सक संघ, मध्यप्रदेश

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights