वन अधिकार दावों के पुनः परीक्षण के लिए जिले में 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

🔳कटनी – वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित एवं निरस्त दावों के पुनः परीक्षण के लिए प्रदेशभर में बुधवार से एक विशेष अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान के संचालन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
इस अभियान में व्यक्तिगत वन अधिकार (IFR) और सामुदायिक वन अधिकार (CFR) से जुड़े दावों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही नए दावों को भी अभियान के दौरान स्वीकार कर उनका परीक्षण किया जाएगा।
पूर्व में 31 दिसंबर 2025 तक दावों के परीक्षण का कार्य किया गया था, जिसमें लगभग 87,233 दावों में से 20,994 दावों का निराकरण किया गया था। शेष 66,239 दावों के निराकरण के लिए अब यह विशेष पुनः परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वन अधिकार के निरस्त व्यक्तिगत एवं सामुदायिक के पुन: परीक्षण एवं नवीन प्राप्त व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण MPFRA Portal के माध्यम से तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन के दावों का शत-प्रतिशत निराकरण ऑफ लाईन किया जाएगा।
ऐसे चलेगा अभियान
प्रत्येक ग्राम में विशेष कैंप लगाकर दावों का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को पहले से सूचना देकर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
