इंदौर भाजपा में पदों की बरसात, घोषित होने वाले हैं सात मोर्चा अध्यक्ष

[metaslider id="122"]

इंदौर भाजपा में पदों की बरसात, घोषित होने वाले हैं सात मोर्चा अध्यक्ष


BJP Morcha President Indore: भाजपा संगठन में बड़े फेर-बदल की तैयारी, मोर्चा अध्यक्षों की सूची पहुंचीसात मोर्चा अध्यक्ष भोपाल, जल्द होने वाला है ऐलान, इनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा मेंवाली है। लंबे समय से अटके हुए सभी सातों मोर्चा के अध्यक्षों की पैनल आखिरकार भोपाल पहुंच गई। कई दिनों के मंथन के बाद नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सूची संगठन को सौंप दी है। उन्होंने क्षेत्र के साथ सभी गुटों का संतुलन बनाने का प्रयास किया है। इधर, युवा, महिला और अजा मोर्चा में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश के बाद सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक अपनी अपनी टीम का गठन करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ जिला इकाइयों में भी नियुक्ति को लेकर पैनल बुलाई जा रही है और जहां विवाद की स्थिति नहीं है वहां की घोषणा भी हो रही है। संगठनात्मक दृष्टि से देखे तो सबसे ज्यादा बवाल इंदौर में है। जहां पर सांसद, महापौर और सांसद सहित सभी नेता अपने अपने समर्थक को उपकृत कराना चाहते है। इस बीच नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कल सभी मोर्चों की पैनल बनाकर संगठन को सौंप दी है

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights