मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य। न्यूज़ इंडिया। खबर दमोह के हटा से। -मृतात्मा की शांति के लिए 51 वृक्ष को लगाने का संकल्प …
#मृत्यु भोज ना कर वृक्षारोपण लगाने का लिया संकल्प श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न
हटा (दमोह )मध्य प्रदेश ।पिता सूरज प्रसाद पटेल ,भाई उमेश पटेल के भाई स्व. सुरेश पटेल की स्मृति में 2 सितंबर 2026 को जैन मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें जगदीश पटेल ने कार्यक्रम संपन्न करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम करवाया ।
सभी उपस्थित परिजन रिश्तेदारों ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
भाई उमेश पटेल ने शांति सद्गति के लिए 51 वृक्षों को लगाने ,
पंच तत्वों का पूजन एवं पंचतत्वों की शुद्धि के लिए ,
श्रेष्ठ कार्य करने ,विचार भावना और कार्यों की शुद्धि के लिए… सत् साहित्य बांँटने का संकल्प लेकर …सभी को पुस्तक और मंत्र लेखन पुस्तिकाएंँ वितरित की ।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजा पटेरिया पूर्व मंत्री ने अपने पूर्व संबंधों को याद करते हुए ,परिवार में आए संकट के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
गायत्री परिवार के रतनलाल अग्रवाल ने कहा – शांति के लिए गीता एवं गरुड़ पुराण का पाठ होता है ।अच्छा हो व्यक्ति जीवित अवस्था में गीता और गरुड़ पुराण का श्रवण करें और उसके अनुसार अपना जीवन सुधारे तो बेहतर है ।कर्म का फल सबको भोगना पड़ता है ,अतः सदा अच्छे कर्म करने का प्रयास करें ।
गंगाराम पटेल जनपद अध्यक्ष ने अपने परिवारिक संबंधों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।
लोकेंद्र सिंह पटेल मंत्री प्रतिनिधि (लखन पटेल विधानसभा पथरिया )एवं द्वारका पटेल कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ने का आह्वान किया ।
हरि नारायण चौकरया ,जिला सह समन्वयक गायत्री परिवार ने- समाज में श्रद्धांजलि समारोह द्वारा सामाजिक चेतना लाने की बात कही ,बुराइयांँ छोड़ें ,श्रेष्ठ कार्य अपनाएँ ।
डॉ. रूप से राजपूत तहसील समन्वक ने कहा -गायत्री परिवार के युग निर्माण संकल्प में कहा गया है …परंपराओं की तुलना में विवेक को महत्व देंगे ,यही कार्य कुर्मी पटेल समाज कर रही है ,जो एक श्रेष्ठ प्रेरणा प्रदकार्य है जिसका अनुकरण दूसरी समाजों को भी करना चाहिए, इसके लिए गायत्री परिवार जन जागरण का कार्य करेगा ।
सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा -जन्मोत्सव हो विवाह हो, या श्राद्ध कार्यक्रम यह सादगी से करने में ही समझदारी है ।हम कर्ज लेकर संकट में फंँसे यह उचित नहीं है ।
उन्होंने “सवा शेर गेहूंँ'” कहानी का उल्लेख करते हुए ,बताया कर्ज लेकर उसे कई पीढ़ियांँ चुकाती रहें ,यह ठीक नहीं है ।
मंच संचालन माधव पटेल ने किया।
इस कार्य में गांँव-गांँव से स्वजन संबंधी एकत्रित हुए संतोष पटेल तेवरैया ,रघुवीर पटेल ,हरि गोविंद पटेल ,महेंद्र पटेल , मुहरई ,लीलाधर पटेल ,दीनदयाल ,राम भजन लक्ष्मीकांत पटेल देवरा जामसा,
नारायण सिंह पटेल, सुशील सेलट,डॉ. जानकी प्रसाद पटेल ,खमरगौर से उपस्थित रहे।
मृतक भोज बंद कर , पटेल समाज ने मृतात्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम शुरू किया, जो समाज में सृजनात्मक कार्यों को आगे बढ़ा रहा है ,जिसकी सब और प्रशंसा की जा रही है, दूसरी समाज भी ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।

