दमोह नरसिंहगढ़ में शानो-शौकत से मनाया गया हज़रत बाबा का 245वां उर्स, 50 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे

[metaslider id="122"]

नरसिंहगढ़ में शानो-शौकत से मनाया गया हज़रत बाबा का 245वां उर्स, 50 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे
चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी

दमोह. नरसिंहगढ़ में हज़रत बाबा सैय्यद अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है.उर्स की शुरुआत में बाबा तैयब अली के गुलामों द्वारा चादर शहरगश्त के बाद बाबा की दरगाह पर पेश की गई. इसके पश्चात उर्स का आगाज किया गया. इस मौके पर जिले भर से लगभग 30,000 से अधिक संख्या में जायरीन उर्स में पहुंचे.मंच पर कव्वालियों का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इससे पहले अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, सिद्धार्थ मलैया,मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन, कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, नरसिंहगढ़ सरपंच, अनवर उस्ताद का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया.इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार वृदेश पांडे, सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमार अठया, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, टीआई फेमिदा खान, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, केरवना चौकी प्रभारी शिवनारायण यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर जुगराज पटेल सहित टीम मौजूद।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights