नेता वही, जो जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले: राजन व्यास
“नेता जमीन की मिट्टी की उपज होना चाहिए, आसमान से उतरकर कुर्सी तक पहुंचने वाला नहीं” – राजन व्यास
लुधियाना: आज श्री राजन व्यास जी के साथ उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, तिलक नगर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान पंजाब की राजनीति, प्रदेश की खुशहाली और नेताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान जब श्री राजन व्यास जी से सवाल किया गया कि क्या हर राजनीतिक पार्टी का नेता वास्तव में पंजाब को खुशहाल देखना चाहता है या फिर जनता को केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं, तो उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति तब तक नेता कहलाने के योग्य नहीं हो सकता, जब तक वह अपनी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चले। नेता वही होता है जो जमीन से जुड़ा हो, जिसने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा हो।

राजन व्यास जी ने कहा कि नेता जमीन की मिट्टी की उपज होना चाहिए, न कि ऐसा व्यक्ति जो आसमान से उतरकर सीधे कुर्सी तक पहुंच जाए। उनके अनुसार, जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि ही अपने शहर, प्रदेश और देश की उन्नति में वास्तविक योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता को केवल बड़े-बड़े वादों और सुनहरे सपनों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कामों से खुशहाली चाहिए। जनता के बीच रहना, उनकी समस्याएं सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना ही नेतृत्व की असली पहचान है।
मुलाकात के दौरान सामने आया उनका संदेश यही था कि राजनीति का उद्देश्य कुर्सी हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना होना चाहिए।
लुधियाना से मनीष मित्तल, ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट।
[metaslider id="122"]