दमोह प्रशासनिक लापरवाही पर कलेक्टर श्री यादव ने मांगी माफी, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

[metaslider id="122"]

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो की 8 माह से बंद पेंशन हुई शुरू, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सौंपा स्वीकृति आदेश
==
प्रशासनिक लापरवाही पर कलेक्टर श्री यादव ने मांगी माफी, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पूर्व में वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान किया। निरीक्षण के दौरान वृद्ध माताओं और बुजुर्गों ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले आठ महीनों से बंद थी। कई बार आवेदन और कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल पाई थी।

कलेक्टर श्री यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर ही आधार कार्ड प्रभारी को बुलाकर हितग्राहियों का फिंगरप्रिंट मिलान कराया गया और e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद लंबित पेंशन राशि स्वीकृत कर माताओं को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। उन्होने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।

कलेक्टर श्री यादव ने प्रशासनिक तंत्र की त्रुटि स्वीकार करते हुए वृद्धजनो से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था की कमी के कारण उनकी पेंशन आठ माह तक बंद रही, जिसके लिए प्रशासन खेद व्यक्त करता है। माताओं ने कलेक्टर को आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा बुजुर्गों की दुआएं और आशीर्वाद समाज और प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं तथा जनसेवा ही प्रशासन का सबसे बड़ा दायित्व है।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights