दमोह कुर्मी क्षत्रिय समाज का विवाह सम्मेलन होगा 20 अप्रैल लक्ष्मण कुटी बैठक सम्पन्न हुई*

[metaslider id="122"]

कुर्मी क्षत्रिय समाज का विवाह सम्मेलन होगा 20 अप्रैल लक्ष्मण कुटी दमोह*बैठक सम्पन्न हुई*
💐🌸🌷


सामूहिक आदर्श विभाग सम्मेलन कुर्मी समाज द्वारा लक्ष्मण कुटी धाम में 20 अप्रैल 2026 को किया जाएगा ,जिसमें कुर्मी समाज के वर-वधु जोडों की अनुमानित संख्या लगभग 25 तक रहेगी साथ ही संपूर्ण जिले में यह परंपरा कई वर्षों पूर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला दमोह द्वारा चलाई गई थी जिसके परिणाम स्वरूप सरकारों ने भी इसका अनुसरण कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाएं चलाईं और आज यह योजनाएं कारगर हुई इसी परंपरा को निभाते हुए सामूहिक आदर्श विवाह इस बार लक्ष्मण कुटी धाम में करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की जिसमें जिले के सभी सम्माननीय सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिती मे समाज के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह जी ने कार्यक्रम के संचालन हेतु इस कार्यक्रम का संयोजक श्री सुखनंदन पटेल पार्लर वालों को बनाया गया जिसमें सभी की पूर्ण सहमति रही इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण पटेल, लीलाधर पटेल, आचार्य रज्जन पटेल, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुर्मी समाज कृष्ण कुमार पटेल सकतपुर चटन पटेल जिला पंचायत सदस्य समन्ना,गंगाराम पटेल कौशलपुर ,भरत पटेल पटेरा, राम लखन पटेल, गोवर्धन पटेल , पूर्व अध्यक्ष दमोह अशोक पटेल , युवा नेता लकी पटेल, उदयभान पटेल जनपद उपाध्यक्ष पथरिया खिलान पटवारी जी हंसमुख ,पुरुषोत्तम पटेल परबसपुरा ,बृजेश पटेल सरकार ,नरोत्तम पटेल सीता नगर ,डीपी पटेल समन्ना प्रदेश उपाध्यक्ष कुर्मी समाज ,दयाराम पटेल सरपंच ढिगसर,चदौरा, करैया आखखेड़ा के सरपंच रहे,द्वारका पटेल ,घनश्याम पटेल बालमुकुंद पटेल ,मोहन पटेल, मस्तराम पटेल, गणेश पटेल के साथ साथ जिले के सभी गणमान्य जनों की उपस्थिति रही जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को सामुहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी कार्यक्रम रात्रि में आयोजित होंगे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुर्मी क्षत्रिय समाज को एकता के सूत्र में बांधना एवं वर्षों से चली परंपरा को कायम रखना है।
बैठक का संचालन नरेश पटेल जनपद सदस्य ने किया।
🌸🌷💐🌷💥

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights