हिण्डोरिया शराब दुकान के दरवाजे पर महिलाओं एवं पुरुषों ने शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया

[metaslider id="122"]

शराब दुकान के दरवाजे पर महिलाओं एवं पुरुषों ने शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया


(कलेक्टर, एसडीएम, आबकारी अधिकारी से प्रतिनिधि मण्डल ने शराब दुकान हटाने चर्चा की)
हिण्डोरिया/ दमोह:- नगर मे मुख्य सड़क पर अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी क्षेत्र में धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास संचालित देशी-अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान को तत्काल बस्ती से बाहर स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह अनेक महिलाओं एवं पुरूषों ने शराब दुकान के मुख्य दरबाजे पर बैठकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान आन्दोलनकारियों ने शराब दुकान बस्ती से बाहर ले जाने की मांग करते हुये क्रांति कारी नारे भी लगाये एवं संगीतमय भजन कीर्तनों का गायन भी किया। इसके पश्चात नगर के एक जनप्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्ट्रेट दमोह पहुँच कर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को पूर्व मे दिये गये ज्ञापन एवं स्मरण पत्रों से अवगत कराया।एवं कलेक्टर के कहने पर प्रतिनिधि मण्डल ने एसडीएम सौरभ गन्धर्व, जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे से मुददे पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने मुददे की गंभीरता समझते हुये अधीनस्थ अधिकारियों को प्रतिनिधि मण्डल से बात कर शराब दुकान स्थल का शीघ्र जांच प्रतिनवेदन प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण पटेल, बजरंग दल अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एकता परिषद जिला अध्यक्ष सुजात खान, पुष्पेन्द्र राजपूत, मंजीत राज सहित अनेक नगरवासी मौजूद रहे।

(आज हिण्डोरिया आकर शराब दुकान के विवादित स्थल का अधिकारी जायजा लेंगे)
आज कलेक्टर के विशेष आदेश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की टीम देशी- अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान के विवादित स्थल का दौरा करेगी। प्रशासन की टीम शिकायत की सत्यता का परिक्षण करेगी। इसके पश्चात टीम कलेक्टर को अग्रिम कार्यवाही हेतु अपना जांच प्रतिवेदन सौपेंगी। उक्त शराब दुकान से पीड़ित एवं परेशान नागरिक गणों से प्रशासन की टीम के समक्ष अपनी आपत्ति रखने शराब दुकान के पास एकत्रित होने की आन्दोलन कारियों ने अपील की है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights