पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उड़ीसा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, 60 हजार कीमत का गांजा जब्त
रिपोर्टर रमजान खान ( सकील खान)

दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 22 मई को पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर सहित पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 03 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी में दिवाकर बेहरा पिता उपेन्द्र बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोविन्दपुर थाना रेडखोल, जिला संभलपुर, उड़ीसा और सुदर्शन सिंह हरिजन पिता इन्द्रो सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बागमरे थाना बीएमपुर, जिला सोनपुर, उड़ीसा बताए गए हैं.आरोपियों के कब्जे से लगभग 60,000 रूपये रुपये कीमत का 03 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पटेरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. अंतर्राज्यीय तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है.जब्त गांजे के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
[metaslider id="122"]