इंदौर चिकित्सक मिलन एवं स्नेहभोज” कार्यक्रम इंदौर में भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न

[metaslider id="122"]

(जिला अध्यक्ष – डॉ. आर.एन. मिश्रा, इंदौर)

विषय: “चिकित्सक मिलन एवं स्नेहभोज” कार्यक्रम इंदौर में भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न

इंदौर।“आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने” एवं चिकित्सा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, समस्याओं एवं भविष्य की दिशा पर सार्थक विमर्श हेतु आयोजित “चिकित्सक मिलन एवं स्नेहभोज” कार्यक्रम दिनांक 29 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय, इंदौर में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल का वैकल्पिक चिकित्सक संघ एवं समस्त उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के वर्तमान एवं पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारीगण, अनेक जनप्रतिनिधि तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे जी, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय जी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. रवि वर्मा जी, डॉ. महेश गुप्ता जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव जी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नगर संयोजक डॉ. अविनाश पटवारी जी, सह संयोजक डॉ. विकास डबकरा जी, आयुष मंत्रालय होम्योपैथी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. दुबेदी जी, अष्टांग आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ए.पी.एस. चौहान जी, रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व सचिव आर.के. गौर जी, वैकल्पिक चिकित्सक संघ इंदौर के संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुनील दत्त जी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. सी.आर. शर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वैकल्पिक चिकित्सक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. आर.एन. मिश्रा द्वारा प्रभावी एवं सुसंगठित रूप से किया गया। इस आयोजन में प्रदेशभर से आए वैकल्पिक चिकित्सकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति एवं प्रभाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा गया। अपने उद्बोधन में डॉ. बघेल ने विशेष रूप से इलेक्ट्रो होम्योपैथी पद्धति को लेकर वैकल्पिक चिकित्सकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दिलाने हेतु एक सशक्त एवं महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में चिकित्सक समाज और शासन-प्रशासन के बीच कार्य करेंगे। उन्होंने दृढ़ता के साथ यह विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे ताकि मध्यप्रदेश में शीघ्र ही इलेक्ट्रो होम्योपैथी को वैधानिक मान्यता प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वैकल्पिक चिकित्सकों की सभी न्यायोचित मांगों के समर्थन में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे। वे प्रत्येक मंच पर डीसी कंधे से कंधा मिलाकर चिकित्सकों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने इसे न केवल एक सफल आयोजन, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती, संवाद एवं अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वैकल्पिक चिकित्सक समाज संगठित, सजग एवं अपने अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

अंत में, समस्त उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास प्रकट किया गया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं समन्वय को नई दिशा प्रदान करेंगे।

सादर,

डॉ. आर.एन. मिश्रा
जिला अध्यक्ष, इंदौर
वैकल्पिक चिकित्सक संघ, मध्यप्रदेश
9827223168

“सजग रहें, संगठित रहें — यही हमारी शक्ति

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights