हटा मूंग खरीदी व्यवस्था का एसडीएम एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण

[metaslider id="122"]

मूंग खरीदी व्यवस्था का एसडीएम एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण

किसानों से चर्चा कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हटा (दमोह)। मूंग खरीदी के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राकेश मरकाम एवं तहसीलदार श्री उमेश तिवारी ने कृषि उपज मंडी हटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

एसडीएम श्री राकेश मरकाम एवं तहसीलदार श्री उमेश तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मंडी प्रबंधन को निर्देश दिए कि मूंग विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने तथा किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मंडी परिसर में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा खरीदी प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रशासन के इस पहल से किसानों में संतोष का माहौल देखने को मिला।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights