मप्र रटेड हेड *एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया* मडियादो में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर गर्भवती महिलाओं और कम बजन के बच्चो की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

[metaslider id="122"]

मडियादो में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर

गर्भवती महिलाओं और कम बजन के बच्चो की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

हटा सिविल अस्पताल प्रबंधन और महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से मडियादो के उपतहसील भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओ सहित विशेष आवश्यकता वाले और कम वजन के बच्चों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं, परामर्श दिया गया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा हाई रिस्क और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडीकल ऑफिसर द्वारा कम बजन के बच्चों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य परीक्षण किया,शिविर में मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य अंतर्गत आने वाले कई गांव के लोग लाभान्वित हुए, यह शिविर स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया, जिसमें हटा ब्लाक के आदिवासी अंचल मडियादो से शुरुआत की गई।

अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमाशंकर पटेल परियोजनाअधिकारी शिवराय के साथ स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य अमले द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर पंजीयन, जांच, दवाएं वितरण की गई।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने महिलाओं, बच्चो और परिजनों को खान-पान बेहतर पोषण और विटामिन, आयरन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की जानकारियां दी। शिविर में आए बच्चो और महिलाओं को फल, खिचड़ी और पोषण सामग्री का भी निःशुल्क वितरण अधिकारियों द्वारा किया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights