प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण संपन्न



दमोह जिले एवं विकासखंड शिवकाशी के अंतिम छोर ग्राम रजपुरा में हुआ कार्यक्रम
दमोह जिले के शिवकाशी विकासखंड के मडियादो सेक्टर की नवांकुर संस्था श्री लखनलाल सेवा संस्थान द्वारा ग्राम रजपुरा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय त्रैमासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सेक्टर की सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सक्रीय सदस्यों एवं नवांकुर सखीयो की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अतिथियो द्वारा सरस्वती पूजन पश्चात किया गया प्रशिक्षण सत्र में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव द्वारा समितियों के उद्देश्य, लक्ष्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें जन आंदोलन का स्वरूप दे रही इसके लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समिति को अपने कार्य के प्रति लगाव ओर समिति सदस्यों के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है जिससे उनके अंदर की नेगेटिविटी दूर हो जाती है और लोग अपने साथ कार्य करने के लिए बड़ी संख्या में आएंगे उन्होंने यह भी कहा कि समिति को अपनी गतिविधियां निरंतर करती रहना चाहिए महापुरुषों की जीवनी ,जयंती पर संगोष्ठी बैठक ,श्रमदान ,पौधारोपण जनजागरूकता , रैली आदि गतिविधियां चलती रहे तो ग्राम में समिति के प्रति सकारात्मकता
आएगी जिससे आपको कार्य करने में आसानी होगी
कार्यक्रम के दौरान शिवकाशी विकासखंड समन्वयक श्री मति पुष्पा सिंह ने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को नियमित रूप से बैठक करने तथा अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को समिति में शामिल करने के लिए समिति पदाधिकारीयो को निर्देशित किया ओर प्रस्फुटन समिति ग्रुप में ग्राम के समस्त जनप्रति निधि एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम के जागरूक नागरिको को जोड़ने की बात कही
बैठक में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी हुई नवांकुर सखियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्राम स्तर पर चल रहे सामाजिक अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रजपुरा ग्राम पंचायत सचिव श्री भगवान सिंह लोधी ने पंचायत द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ओर पंचायत के कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्री मति सीता रानी यादव ने बताया कि समिति के कार्य सराहनीय है जो कि निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण के कार्यों में निरन्तर गतिविधियां करती रहती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए एवं रजपुरा समिति अध्यक्ष श्री अभय जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखी संतोष रानी आदिवासी फूला बाई आदिवासी, राधा रानी आदिवासी प्रस्फुटन समिति ग्राम चकरदा से रतिराम पटेल अध्यक्ष नरोत्तम कुर्मी सचिव ग्राम नारायण पुरा से भगवान दास अध्यक्ष एवं हाकम यादव ग्राम काई खेड़ा से अध्यक्ष संजय प्यासी एवं सचिव जितेन्द्र विश्वकर्मा,अभ्युदय सर्व कल्याण समिति हटा से सोमनाथ विश्वकर्मा अध्यक्ष ग्राम रजपुरा से अध्यक्ष अभय जैन, देवेंद्र रैकवार, मनोहर अहिरवार, भरत अहिरवार, भूरा बंसल, आदित्य सिंह आदि सदस्यों एवं नवांकुर संस्था श्री लखन लाल सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राय एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
[metaslider id="122"]