SAMBHAL राहुल-प्रियंका को पुलिस ने संभल जाने से रोका

SAMBHAL

SAMBHAL

[metaslider id="122"]

SAMBHAL राहुल-प्रियंका को पुलिस ने संभल जाने से रोका

SAMBHAL गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, राहुल बोले

SAMBHAL मैं पुलिस की गाड़ी में चलने को तैयार; 5 किमी लंबा जाम

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीड़ित परिवारों से

मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। बैरिकेडिंग कर गई।

SAMBHAL
SAMBHAL

राहुल-प्रियंका को रोकने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी सीमाएं सील की गईं।

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था।

बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी।

RAJASTHAN झुंझुनूं में 2 घंटे में 10 फीसदी मतदान

राहुल को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही एक्टिव हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फोर्स लगा दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेसी नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है-सरकार तानाशाही कर रही है। राहुल को संभल जाने से रोक रही है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है? पता नहीं वे 10 तारीख तक क्या-क्या छिपाएंगे और कितना दबाव बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।

NEEMACH मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व ने पकड़ी रफ्तार

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/?hl=en

 

इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *