हापुड़ में तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार:चाकू और लूटा मोबाइल बरामद, पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा

[metaslider id="122"]

हापुड़ में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और तीन चाकू बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग उर्फ आयुष, आशुतोष और मोसकिन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गांव असौड़ा के निवासी हैं और क्षेत्र में मोबाइल लूट की कई घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीनों युवकों को रोका गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल लूट की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और तीन चाकू बरामद हुए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने और किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights