रानगिर विस्फोट कांड का खुलासा: ब्लूटूथ स्पीकर में बम लगाकर रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार**
#सागर/रहली:** रानगिर क्षेत्र में हुए विस्फोट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते पूरी घटना की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, थाना सुरखी क्षेत्र के बूढ़ी रानगिर मंदिर के पास स्थित एक दुकान में हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की और मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रहली, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
###तकनीकी जांच से मिला सुराग
जांच के दौरान एक संदिग्ध SMS सामने आया, जिसे आधार बनाकर साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद संदेही गोलू उर्फ इमारत पटेल, निवासी पाटई गांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

###पारिवारिक विवाद बना वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी जून 2025 में सिंगरौली निवासी नूरजहां से हुई थी। फरवरी 2026 में पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं आ रही थी। इसी के चलते आरोपी ने पत्नी के परिजनों को फंसाने की साजिश रची।
#ब्लूटूथ स्पीकर में लगाया विस्फोटक
आरोपी ने रानगिर मंदिर के पुजारी को भ्रामक SMS भेजकर संदेह पैदा किया। इसके बाद उसने एक ब्लूटूथ स्पीकर बॉक्स में सुतली बम और डेटोनेटर लगाकर, बैटरी के जरिए सर्किट तैयार किया और उसे दुकान में रख दिया। स्पीकर के सक्रिय होते ही विस्फोट हुआ, जिसमें तीन निर्दोष लोग घायल हो गए।
आरोपी को उम्मीद थी कि पुलिस SMS के आधार पर उसकी पत्नी के भाइयों और परिवार को गिरफ्तार कर लेगी, जिससे वह पत्नी को वापस लाने में सफल हो जाएगा।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
[metaslider id="122"]