पांच लाख की फसल नस्ट करने मारपीट करने एवम एलानिया धमकिया देने के तीन आरोपियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज जाँच ए एस आई शिवचरण को सोंपी

जाँच ए एस आई शिवचरण को सोंपी

जाँच ए एस आई शिवचरण को सोंपी

[metaslider id="122"]

केकड़ी -सरवाड़ 21 मार्च (पवन राठी )
परिवादी रायचन्द पुत्र सुजा उम्र 60 वर्ष जाति गुर्जर निवासी फतहगढ़ तह सरवाड जिला अजमेर ने पुलिस थाना सर वाड मे उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि परिवादी ग्राम फतहगढ़ का एक गरीब, वृद्ध व्यक्ति है जो उसके कब्जे काश्त स्वामित्व की कृषि आराजीयात खसरा संख्या 326, 364, 366, 395, 396, 397, 399, 419 वाके ग्राम फतहगढ़ के तन में स्थित है. जिस पर वह प्रार्थी कृषि कार्य कर अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करता चला आ रहा है । जिस पर परिवादी ने प्रार्थी ने जो गेंहू व चने की फसल काश्त कर रखी है जो पककर तैयार हो गई है जिसको देखने दिनांक 16.03.2026 को शाम को देखने गया था कि कल सुबह आदमी बनाकर फसल को निकलवाउंगा। जब परिवादी दिनांक 17.03.2026 को सुबह अपने खेत पर गया तो उतक्त आराजीयात में बोई जो, गेहूं व चने की फसल को रामगोपाल पुत्र नाथू, सुमन उर्फ कमलेश पत्नि मुकेश, मुकेश पुत्ररामगोपाल जातिगण गुर्जर निवासीगण फतहगढ़ पुलिस थाना सरवाड ने ट्रेक्टर चलाकर नष्ट कर दी तथा जब मैंने, इनकोओलम्बा दिया तो इन लोगो ने उल्टा मेरे साथ ही मारपीट कर गाली गलौच करने लग गये तथा ऐलानिया धमकी दी कि तेरे उक्त खसरो में हमने दिनांक 12.03.2026 को बाडबंदी तोडकर हमारे जानवरो को घूसा दिया और उसी दिन तेरे को हमने कहा था कि या तो उक्त खसरो की फसल को काटकर ले जायेंगें या नष्ट कर देगें जिसकी रिपोर्ट मेने उसी दिन दिनांक12.03.2026 पुलिस थाना सरवाड में दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से मुल्जिमान ने पककर तैयार हुई मेरीफसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया जिससे मुझ प्रार्थी को करीब 5 लाख का नुकसान कारित हुआ व मुझ गरीब वृद्ध प्रार्थीको जान से मारने की धमकी दी की तूने पूर्व में भी दिनांक 12.01.2024 को हमारे विरूद्रध चने की फसल को नष्ट करने का मुकदमा नंबर 17/2024 दर्ज करवाया था लेकिन फिर भी हमारा कुछ नहीं बिगडा ये लोग जबरन मुझ वृद्ध प्रार्थी कीआराजीयात को हडपने पर उतारू है तथा आए दिन ये लाग मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट करते रहते है तथा मेरी फसल को नष्ट भ्रष्ट कर देते हैं मैं गरीब वृद्ध प्रार्थी हूं तथा उक्त कृषि आराजीयात पर फसल काश्त कर ही अपना पालन पोषणकरता हूं अत श्रीमान से निवेदन है कि उक्त मुल्जिमानगण के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने कीकृपा करने कि मांग की जिस पर सरवाड़ पुलिस ने दिनांक 18.03.2026 समय विभिन्न धाराओं 326-364-366-395-396-397-399-419 बी एन एस मे प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0084/2026 रामगोपाल पुत्र नाथु सुमन उर्फ़ कमलेश एवं मुकेश पुत्र रामगोपाल गुजर के विरुद्ध दर्ज कर जाँच सहायक उप निरीक्षक शिवचरण को सोंपी है l

जाँच ए एस आई शिवचरण को सोंपी
जाँच ए एस आई शिवचरण को सोंपी
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights