हापुड़ जनपद की हाफिजपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री आपूर्ति के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैगमाइन कंपनी से की गई धोखाधड़ी के मामले में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम तमौली, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसे अकडौली मंदिर के पास से पकड़ा गया।
यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 03/2026 की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 352, 351(3), 238, 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हेमकांत, हेड कांस्टेबल रवि तेवतिया और मोहित कुमार शामिल रहे। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।![]()
