बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला अंतर्गत केसरिया विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित बौद्ध स्तूप स्थान पर केसरिया महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग पर्यटन विभाग एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से 21 22 23 मार्च 2026 को प्रत्येक साल के भांति इस साल भी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया केसरिया महोत्सव कार्यक्रम के शुभ उद्घाटन माननीय सांसद पूर्वी चंपारण श्री राधा मोहन सिंह माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार माननीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह माननीय विधायक पिपरा श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव माननीय विधायक केसरिया श्रीमती शालिनी मिश्रा जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण श्री स्वर्ण प्रभात उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सुश्री शिवानी शुभम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया साथ ही दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम माननीय सांसद राधा मोहन सिंह केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा विधायक मोतिहारी प्रमोद कुमार जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा किया गया उसके बाद बौद्ध भक्तों के द्वारा बौद्ध स्तुति मंत्र उच्चारण किया गया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा प्रतियोगिताएं निशुल्क चिकित्सा शिविर बौद्ध धर्म पर परिचर्चा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति कवि सम्मेलन के साथ-साथ लोक संगीत गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुति एवं सूफी गायक कुमार सत्यम द्वारा प्रस्तुति की गई माननीय लोगों के द्वारा संबोधन करते हुए कहा गया कि पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले का ऐतिहासिक धरोहर बौद्ध स्तूप सभी जिला वासी का गौरव है कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद किया गया

