NEEMACH मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व ने पकड़ी रफ्तार

लोकेशन नीमच
मजहरचौधरी
JAIPUR मदन राठौड़ बोले-सातों सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ेगा
NEEMACH जहां से खबर निकल कर आ रही है यहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यालय के विभागों ने पकड़ी रफ्तार करीब एक माह राजस्व विभाग जमकर कार्य करेगा।
अब आप पूरी खबर विस्तार से देखिए।
RAJASTHAN के देवली-उनियारा में पथराव-आगजनी, SP की गाड़ी पर हमला
NEEMACH जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक राजस्व महा अभियान 3.0 का आयोजन
प्रमुख सचिव राजस्व ने वीडियो कोंफ्रेंसिंग के माध्यम से की राजस्व महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा–दिए निर्देश
राजस्व महा-अभियान प्रथम चरण (जनवरी मार्च 2024) एवं द्वितीय चरण (18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024) की सफलता को देखते हुए, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु राजस्व महा-अभियान 3.0 का आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक किए जाने का निर्णय लिया गया है।
https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive
NEEMACH इस राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व न्यायालयों (आर.सी.एम.एस.) में लम्बित प्रकरणों (नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आर.सी.एम.एस.पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पी.एम.किसानका सैचुरेशन, आधार का आर.ओ.आर.से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन के उद्देश्य से अभियान में विभिन्न गतिविधियॉं सम्पादित की जाएगी।
JHARKHAND में 43 सीटों पर वोटिंग
NEEMACH बुधवार को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक पोरवाल ने वीडीयों कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व महा अभियान 3.0 की पूर्व तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। श्री पोरवाल ने खसरा ई-केवायसी का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश सभी जिलों को दिए है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर, खसरा, ई-केवायसी, आधार लिंकिंग एवं रास्ता विवाद का समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही राजस्व अभियान के तहत शतप्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए है।
NEEMACH अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई
