दमोह संजीवनी अस्पताल दमोह में कार्यरत 2 फर्जी डॉक्टरो का दमोह पुलिस ने किया पर्दाफाश…

[metaslider id="122"]

संजीवनी अस्पताल दमोह में कार्यरत 2 फर्जी डॉक्टरो का दमोह पुलिस ने किया पर्दाफाश…

दमोह। दमोह एसपी आनंद कलादगी ने संजीवनी अस्पताल में कार्यरत 2 फर्जी डॉक्टरों का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने फर्जी MBBS डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल कर करीब एक साल तक मरीजों का इलाज किया।

गिरफ्तार आरोपी

डॉ. कुमार सचिन यादव पिता छत्रपाल सिंह यादव, निवासी मेहरा मंदिर शंकुतलापुरी के पीछे, ग्वालियर
डॉ. राजपाल गौर पिता रमेश गौर, निवासी काकूखेड़ा पोस्ट मगरधा, सीहोर

अभिरक्षा में आरोपी

डॉ. अजय मौर्य पिता मनीराम मौर्य, निवासी धमकन रोड अलापुरा जोरा, मुरैना हाल चैरीताल, थाना कोतवाली, जबलपुर

कई नाम संदिग्ध जांच जारी

सीएमएचओ कार्यालय की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 479/26 एवं 480/26 दर्ज कर कार्रवाई की। पूछताछ में फर्जी MBBS डिग्री, डॉक्टर रजिस्ट्रेशन और संजीवनी अस्पतालों में नियुक्तियां कराने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को कई संदिग्ध नाम मिले हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights