नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से मिले राज्यमंत्री लखन पटेल, पथरिया में सैनिक स्कूल खोलने का रखा प्रस्ताव…
नई दिल्ली में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट कर दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में सैनिक स्कूल स्थापना का आग्रह किया।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की केंद्र सरकार की पहल सराहनीय है। पथरिया में सैनिक स्कूल खुलने से बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि इस पहल से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी, साथ ही क्षेत्र में रोजगार और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री पटेल ने रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
[metaslider id="122"]