बढ़ती गर्मी से बचाव हेतु आमजन कि लिए आवश्यक सावधानियॉ

[metaslider id="122"]

बढ़ती गर्मी से बचाव हेतु आमजन कि लिए आवश्यक सावधानियॉ

मौसम में बढ़ते तापमान और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के अठया ने आमजन से आग्रह किया है कि वे अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु विशेष सावधानी बरतें। अत्यधिक गर्मी के कारण निर्जलीकरण, लू लगना जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। यदि चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र से संपर्क किया जाये। सीएमएचओ डॉ. अठया ने इन समस्याओं एवं गर्मी से बचाव के संबंध में एडवायजरी जारी करते हुए इन सरल उपाय को अपनाने तथा अपने परिवार एवं आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया है।

खान-पान से संबंधित सावधानियॉ

उन्होंने कहा दिन-भर में पर्याप्त मात्रा में 8 से 10 गिलास पानी पियें । ओआरएस ,नींबू पानी, छाछ , लस्सी एवं नारियल पानी का सेवन करें। ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, ककडी़ आदि को आहार में शामिल किया जाये। अधिक तला भुना, मसालेदार एवं बासी भोजन से बचा जाये और बाहर का खुला, अस्वच्छ भोजन नहीं किया जाना चाहिये ।

पहनावे से संबंधित सावधानियां

उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपडे़ पहनने चाहिये। धूप में निकलते समय सिर पर टोपी, गमछा या दुपट्टे से ढॅकना चाहिये तथा धूप के चश्में एवं छाते का उपयोग किया जाना चाहिये।

अन्य आवश्यक सावधानियॉ

उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में तेज गरम हवायें चलने से लू लगने जैसे हालात बनते हैं अत: दोपहर 12 से 3 के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। अधिक समय तक धूप में रहने से बचना चाहिये। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिये । वाहन में बच्चों, जानवरों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिये।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights