आज पटेरा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया दमोह कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए लापरवाही नहीं चलेगी

[metaslider id="122"]

आज प्रात: 10 बजे से पटेरा के विभिन्न क्षेत्रो में पहॅुचे,

ऑगनवाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानो का लिया जायजा

खाद्य और श्रम अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश

महिला बाल विकास की सुपरवाइजर और कृषि विभाग के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी

बमनपुरा स्वसहायता समूह के विरुद्ध
कार्यवाही के निर्देश
===
आज प्रात: 10 बजे से अपने आकस्मिक भ्रमण अभियान के तहत् पटेरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आकस्मिक रूप से पहॅुचकर स्कूल, आंगनवाड़ी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओर बेलखेड़ी गौशाला पहॅुचकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें। इस दौरान पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 07 अुनपस्थित कर्मचारियों तथा महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक तथा पटेरा के कृषि विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने तथा बमनपुरा स्व-सहायता समूह के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये।

ग्राम वमनपुरा पहॅुचे

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बमनपुरा पहुँचे। छात्रों से चर्चा की, प्रश्न किए जिसका कि छात्रों ने तत्काल जबाव दिए। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसी तरह अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। बमनपुरा में ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुँचे। यहां पर सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित पाए गए। मरीजों आदि की जानकारी ली गई। साफ-सफाई के सबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम बमनपुरा में किसानों से चर्चा की गई, यहां पर बीज वितरण के सबंध में किसानों ने अपनी समस्याए एवं बात रखी, कृषि विभाग के अधिकारियों को बीज वितरण सभी पात्र किसानों को करने के निर्देश देते हुए लापरवाही के सबंध में क्षेत्रीय कृषि अधिकारी के विरूद्ध कारण बताओं के नोटिस देने के निर्देश दिए।

ग्राम पालार्जुनी पहुँचे

यहां पर आगनबांड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 27 में से 02 बच्चे मौजूद मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुपरवाईजर के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पालार्जुनी में प्राथमिक शाला पहुँचकर छात्रों से चर्चा की, छात्रों को पुस्तक पढ़ने को दिया गया, कुछ बच्चे पढ़ नहीं पाए, शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान ग्राम बिलगुवा पहुँचे। प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। साथ ही बन रहे मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया, समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें उचित मूल्य दूकान से पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मिल रहा हैं, जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश जाँच कर प्रतिवेदन दे। यहां पर आगंनबाड़ी केन्द्र में निरीक्षण के दौरान 12 बच्चे उपस्थित थे बच्चों ने भोजन किया था परंतु भोजन का सैम्पल नहीं रखा गया, इस सबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों ने कहा मानदेय नहीं मिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेरा के भ्रमण के दौरान यहां कार्यरत ऑउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा उन्हें कई दिनों से मानदेय नहीं ‍मिला हैं, तत्काल ही श्रम अधिकारी को आज ही मौके पर आकर कार्यवाही कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

महिला बाल विकास की सुपरवाइजर और कृषि विभाग के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी। समय सीमा में जवाब अन्यथा होगी कार्यवाही।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights