पन्ना केन बेतवा लिंक परियोजना प्रभावित ग्रामों से बेदखली कार्यवाही स्थगित

[metaslider id="122"]

केन बेतवा लिंक परियोजना प्रभावित ग्रामों से बेदखली कार्यवाही स्थगित

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी पन्ना द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना में अनुविभाग पन्ना के तहत प्रभावित ग्रामों कटहरी बिलहटा, कोनी, मझौली एवं गहदरा में भू अर्जन कार्यवाही एवं मुआवजा वितरण उपरांत भूमि एवं परिसम्पत्तियों की बेदखली कराते हुये अधिग्रहित भूमि रिक्त कराकर इसका कब्जा वन विभाग को सौंपे जाने के लिए 15 अप्रैल से कार्यवाही प्रारंभ करना नियत किया गया था।
पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह से उक्त ग्रामों के प्रभावित व्यक्तियों ने इस संबंध में मंगलवार को मुलाकात की, जिस पर चर्चा उपरांत भू अर्जन की सर्वेक्षण सूची में छूटे हुये आवासों सहित 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने संबंधी बिन्दु पर 10 दिवस में सर्वे कर जानकारी एकत्र करने के संबंध में क्षेत्रीय विधायक द्वारा जिला प्रशासन को तत्संबंधी कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किये जाने पर उनके निर्देशानुसार अब 10 दिवस में सर्वेक्षण कार्य कराये जाने की कार्यवाही बुधवार से शुरू की जाएगी, जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी पन्ना द्वारा संबंधित ग्रामों में की जाने वाली बेदखली कार्यवाही स्थगित की गई है।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights