पूर्व कलेक्टर श्री मीणा दमोह आये कलेक्टर बंगला पहुंचकर अपनी यादें ताजा की

[metaslider id="122"]

पूर्व कलेक्टर श्री मीणा दमोह आये
==
कलेक्टर बंगला पहुंचकर अपनी यादें ताजा की


====
दमोह जिले में पदस्थ रहे पूर्व कलेक्टर श्री पी. डी . मीणा सपत्नीक श्रीमती प्रभावती मीणा के साथ 31 मार्च 2026 को दमोह आगमन हुआ। श्री मीणा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने दमोह आये हुये थे, उन्होंने कलेक्टर बंगले पर कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर और उनकी माता जी श्रीमती सुलोचना कोचर से मुलाकात की और जिले के बारे में जानकारी ली, कलेक्टर श्री कोचर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बताया यह कलेक्टर बंगला 100 वर्ष का हो गया है, स्वर्ण जयंती मना रहा है, एक डाँक टिकिट भी जारी किया गया है, सर्किट हाऊस के साथ अन्य भवनों की चर्चा भी हुई। पूर्व कलेक्टर श्री मीणा वर्ष 09 जून 1986 से 30 जून 1988 तक दमोह कलेक्टर रहे ।

कलेक्टर बंगले पर श्री मीणा ने बताया यहां पहली कलेक्टर पद पर ज्वाईन की थी, तब कलेक्टर कार्यालय पुरानी भवन में लगता था, उस दौर में दमोह के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया l जिले के नगरिकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जिससे लोगों की शिकायतों का निराकरण शीघ्र हो सके, प्रशासन गांव की ओर शिविर भी लगवाए। उन्होंने बताया जिले में वृक्षारोपण कर करीब डेढ़ लाख पौधों का रोपण किया जो आज भी हरे भरे नजर आते हैं। पूर्व कलेक्टर श्री मीणा 2 वर्षों तक अपने परिवार के साथ कलेक्टर बंगला में निवासरत रहे, उन्होंने अपनी यादें ताजा की। श्री मीणा दमोह के साथ धार, मंडला, बस्तर कलेक्टर रहे और ग्वालियर में कमिश्नर के पद पर रहे, इंदौर में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। श्री मीणा का कहना है दमोह का कार्यकाल बहुत ही अविस्मणीय रहा, उनके कार्यकाल में लगभग 70 इंच तक वर्षा हुई थी, जिसको वे आज भी याद करते हैं।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights