पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के साथ औचक रूप से पहुचे गेहू खरीदी केंद्र

किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं और दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा
==
उपार्जन केंद्र में अनियमितताओं पर दोषियों पर एफआईआर के दिए निर्देश
==
किसानों से तुलाई के नाम पर अवैध वसूली, सैंपल के नाम पर गड़बड़ी और तुलाई में अनियमितता
==
चम्पत-पिपरिया स्थित उर्पाजन केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
==
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ आज प्रात: 11.30 बजे समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रहे गेहॅू की जमीनी हकीकत जानने औचक रूप से पिपरिया चम्पत गेहू खरीदी केंद्र पहुचे। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के साथ खरीदी केंद्र का बारीकी से जायजा लिया और किसानो को समिति और खरीदी से जुडे कर्मचारियों को अलग कर किसानो से पूरी बात सामने रखने कहा, किसानो नें अपनी आपबीती सुना दी। सुनते ही खाद्य और संबंधित अधिकारियों को दो टूक कहा लापरवाही पर सख्त कार्यवाही होगी। तत्काल ही एसडीएम पथरिया को संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के साथ तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया।

किसानों ने बताया कि तुलाई के नाम पर उनसे अवैध रूप से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा सैंपल के नाम पर अधिक मात्रा (3 से 5 किलो तक) अनधिकृत व्यक्ति द्वारा रखी जा रही है। किसानों ने यह भी शिकायत की कि वेयरहाउस संचालक और पल्लेदार मिलकर तौल में हेरफेर कर रहे हैं, निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि किसानों को समय पर पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। कंप्यूटर रिकॉर्ड में 24 अप्रैल की पर्ची अभी तक बनाई जा रही थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही बताया।
इन अनियमितताओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समिति प्रबंधक की लापरवाही पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा। किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का भुगतान न करें और समस्याओं की सूचना कंट्रोल रूम में दें। आश्वासन दिया है कि उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

किसानों के हित में स्पष्ट संदेश
जूट बारदाना 580 ग्राम एवं प्लास्टिक बारदाना 150 ग्राम मानकर ही तौल की जाए। “थोड़ा बहुत अंतर संभव है, लेकिन किसान भाई किसी भी स्थिति में परेशान नहीं होने चाहिए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। जूट बोरा में 50.600 व प्लास्टिक बारी में 50.150 किलो ग्राम तुलवाई की जायेगी। अनाधिकृत रूप से सेम्पेल नहीं लिया जायेगा।
सही तौल – किसान का पूरा हक
स्वयं खरीदी केंद्र पहुंचकर गेहूं तौल प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक तौल स्पष्ट, सही माप के साथ एवं लिखित रूप में प्रदर्शित हो, ताकि किसान अपने हक की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।
किसान की पीड़ा समझना ही सच्ची सेवा है
खरीदी केंद्र पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर अन्न उपजाता है, इसलिए उसकी हर समस्या को गंभीरता से सुनना और समझना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर किसान भाइयों से समस्याएं पूछें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
किसान और पल्लेदार- दोनों हमारे अपने
खरीदी केंद्र पर किसान के कंधे पर हाथ रखकर आत्मीयता से कहा कि किसान और पल्लेदार दोनों एक ही परिवार का हिस्सा हैं। पल्लेदारों से आग्रह किया कि तौल के लिए किसानों से कोई राशि न लें, क्योंकि निर्धारित नियमों के अनुसार उनका भुगतान समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। किसान भाइयों को भी आश्वस्त किया गया कि उपार्जन केंद्र पर किसी प्रकार का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, तुलाई एवं पल्लेदारी का खर्च समिति वहन करेगी।
स्वावलंबी गौशाला के निर्माण कार्य की भूमि का प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर किया निरीक्षण, दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश
दमोह जिले में स्वावलंबी गौशाला (कामधेनु निवास) की स्थापना हेतु विकासखंड पथरिया के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा एवं बिजोरी में स्वीकृत 517 एकड भूमि का आज 02 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ निरीक्षण किया गया चूँकि उक्त गौशाला के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दौरा प्रस्तावित है। स्वीकृत भूमि पर गौशाला के निर्माण एवं संचालन हेतु मेसर्स श्रीराम मानेक एग्रो प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को म.प्र. गौसंबर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा आदेशित किया गया है, मौके पर संबंधित अधिकारियों एवं कम्पनी के प्रतिनिधियो को प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित कार्यों हेतु निर्देशित किया,
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा, इस गौशाला का भूमिपूजन प्रधानमंत्री जी के सानिध्य में प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। आज गौशाला स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौजूदा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री जी के आगमन कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक बिंदुओ पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होने बताया कि कार्यक्रम की तिथि एवं अन्य विवरणों की अंतिम पुष्टि होते ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।
#Damoh
