दमोह कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह सम्पन्न

[metaslider id="122"]

कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह सम्पन्न
===
कलेक्टर श्री कोचर ने होली की दी आमजनों को शुभकामनाएं


===

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज होली का त्योहार है। उन्होंने दमोह जिले के जन-जन को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज कलेक्टर बंगले को 100 साल जनवरी 2026 में पूर्ण हो गए हैं, तो इस सिलसिले में लगातार अलग-अलग आयोजन कर रहे हैं, इसी श्रृंखला में आज जिले के नागरिकों की यह धरोहर है, क्यों न इसे जनता के लिए आज के दिन के लिए समर्पित किया जाए तो आज सभी दमोह जिले के सभी वर्गों, गणमान्य नागरिकों, सबको आमंत्रित किया था और मुझे खुशी है लगातार लोग आये और यह सिलसिला लगातार चला।

उन्होंने कहा आज लोगों ने इस 100 साल पुरानी विरासत को देखा है, यहाँ पर कुछ पल बिताए है और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights