प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने शहर के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पशु चिकित्सालय कचोरा मार्केट, नगर पालिका विद्युत कार्यालय परिसर, मांगज स्कूल, बस स्टैंड लोडेड वाहन पार्किंग, महिला वस्तीगृह, उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास किल्लाई नाका, दीवान जी की तलैया एवं मानस भवन सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विशेष रूप से मौजूद रहे।
शहर की अनुपयोगी भूमि एवं स्थलों का सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[metaslider id="122"]
