दमोह पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत एसपी ने ली क्राइम बैठक

[metaslider id="122"]

पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत एसपी ने ली क्राइम बैठक
दमोह.नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रविवार दोपहर जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली क्राइम बैठक ले रहे हैं.


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, डीएसपी देवी सिंह, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी सहित जिले भर के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद है.एसपी श्री कलादगी ने जिले में कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं.उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, आपराधिक गतिविधियों और निराकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की.पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से बेहतर समन्वय रखें, शिकायतों का त्वरित निराकरण करें और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें.उन्होंने कहा कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights