दीपावली से पहले दमोह-हटा में खाद्य विभाग की जांच, मिठाइयों के नमूने लिए

[metaslider id="122"]

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह शहर एवं हटा नगर स्थित मिठाई दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

मिठाइयों, पेड़ा एवं पनीर के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर दीपावली के त्यौहार के अवसर पर दमोह जिले के समस्त उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर एवं हटा नगर स्थित मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की कार्यवाही में आजाद वार्ड,हटा स्थित बजरंग होटल का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित मिल्क केक एवं पनीर के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए। इसी तरह मंदिर मस्जिद चौराहा स्थित न्यू बजरंग स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू एवं मावा पेड़ा के नमूने जांच हेतु लिए गए।

दमोह शहर में सत्कार लॉज के पास स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित अंजीर बर्फी , सोन केक एवं कैडबरी सेलिब्रेशन पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे एवं माधवी बुधौलिया द्वारा मिठाई दुकानों में विक्रय हेतु संग्रहित खोवा, दूध, मिठाईयां,पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच रैपिड टेस्ट किट से की गई।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे दमोह जिले के समस्त उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights