दमोह में मिठाई दुकानों एवं मिठाई निर्माण स्थलों का खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
मिठाइयों एवं नमकीन के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्ष
ण
प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित मिठाई दुकानों एवं मिठाई निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किल्लाई नाका स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार की जांच की गई। जांच के दौरान दूध का पेड़ा एवं मैसूर पाक के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए। मारुताल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गुजरात स्वीट्स के मिठाई निर्माण स्थल मनसुख फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उक्त परिसर से काजू कतली, चमचम एवं गठिया नमकीन के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए।
इसी तरह जबलपुर नाका स्थित गफलू स्वीट्स का निरीक्षण करके मावा पेड़ा एवं नमकीन के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह जबलपुर नाका स्थित स्वाद घर मिठाई दुकान से सोनपपड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन मिठाइयों एवं नमकीन के नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के परिपालन की स्थिति की जांच की गई। फूड हैंडलर्स के वार्षिक मेडिकल परीक्षण प्रमाणपत्र,पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट,फूड लाइसेंस,फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड,स्टॉक रजिस्टर संधारण सहित फूड हाइजीन स्तर की जांच की गई। मौके पर सभी मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखें तथा अमानक या खाद्य सामग्री का निर्माण या विक्रय न करें।
[metaslider id="122"]