दमोह के हटा से जहां राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाया गया धूमधाम से एकता दिवस शास. उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय, हटा मे

[metaslider id="122"]

दमोह। खबर दमोह के हटा से जहां राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाया गया धूमधाम से एकता दिवस

स्थान : शास. उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय, हटा | दिनांक : 31 अक्टूबर 2026

उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय हटा में “राष्ट्रीय एकता दिवस” समारोह 11 म.प्र. बटालियन NCC सागर के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

11 म.प्र. बटालियन NCC सागर के कमान अधिकारी कर्नल प्रताप मोहंती सर के निर्देशनुसार शा. सांदीपनि उ.मा.वि. हटा एवं मॉडल स्कूल के NCC कैडेट्स के संयुक्त तत्वावधान में “विकास भी विरासत भी” थीम के तहत भाषण, प्रश्नोत्तरी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती रिचा चौबे ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। NCC अधिकारी एस.एस. राजपूत ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य महोदया द्वारा उपस्थित समस्त NCC कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय एवं मॉडल स्कूल के NCC छात्रों द्वारा “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्रीमती रिचा चौबे, मनीष चौरसिया, NCC अधिकारी एस.एस. राजपूत, अंबानाथ स्वर्णकार, संतोष कुशवाहा, व्यायाम निर्देशक हरिराम अहिरवार, NCC कैडेट धीरेंद्र राजपूत, नरेश पटेल, दामोदर सेन आदि उपस्थित रहे।

*विशेष बातें :*
1. राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ के माध्यम से छात्रों में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
2. “विकास भी विरासत भी” विषय पर छात्रों ने प्रभावशाली भाषण एवं प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
3. प्राचार्य द्वारा सभी कैडेट्स को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
4. NCC कैडेट्स द्वारा अनुशासन और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights