चंबल नदी में यात्रियों की जान से खिलवाड़, ओवरलोड नाव
चंबल नदी में ओवरलोड नावों के जरिए यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सफर कराया जा रहा है।
रामेश्वर घाट से राजस्थान की सीमा में स्थित चतुर्भुज भगवान के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालु क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर नाव में सफर कर रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि नाव में सवार यात्रियों के पास सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट तक नहीं हैं। नाविक निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नदी पार करा रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद हालात में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

बड़ा सवाल: अगर चंबल नदी में कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
प्रशासन से मांग है कि नावों की क्षमता निर्धारित की जाए, ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगे और प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य की जाए।अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो कौन जिम्मेदार है
[metaslider id="122"]