दिवाली पर दमोह पुलिस का तोहफा, 30 लाख के 151 मोबाइल लौटाए

[metaslider id="122"]

दमोह पुलिस का दिवाली पर बड़ा तोहफा,

151 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल। करीब 30 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद,

एसपी आनंद कलादगि के नेतृत्व में मिली सफलता।

दमोह पुलिस ने दिवाली के अवसर पर लोगों को खास तोहफा दिया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में दमोह पुलिस की साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए लोगों के 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।


दमोह एसपी आनंद कलादगि और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा लगातार प्रयासों से गुम मोबाइलों की तलाश की गई । आधुनिक तकनीक और साइबर संसाधनों की मदद से पुलिस ने ऐसे मोबाइल भी ट्रेस करने में सफलता मिली । दमोह पुलिस की इस पहल से 151 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। दिवाली के अवसर पर पुलिस का यह प्रयास लोगों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के समन्वय से इन मोबाइलों को बरामद किये गया। बरामद मोबाइलों में अनेक कंपनियों के मोबाईल सेट थे ।
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल सहित साइबर सेल की टीम और विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights