दमोह SP की अनूठी पहल, पत्रकारों के सम्मान में आयोजित हुआ भोज

[metaslider id="122"]

दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों के सम्मान में पत्रकार भोज का आयोजन

दमोह। जिले के पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी समन्वय,

सौहार्द एवं संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री आनंद कलादगि पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा पत्रकार भोज का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 03 नवंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे होटल विनयम, जबलपुर नाका बाईपास, दमोह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ हमारे चैनल के ब्यूरो चीफ राज पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार पाठक को भी सादर आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर श्री एच. आर. पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह की भी गरिमामय उपस्थिति रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को आमंत्रित किए जाने की इस पहल को पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights