देवरिया के डॉ. संदीप सिंह को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

[metaslider id="122"]

इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाटपार रानी

के डॉ. संदीप सिंह को नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

देवरिया। होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के हाता बाजार के प्रमुख चिकित्सक डॉ. संदीप सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नेपाल के भैरहवा स्थित मौर्य होटल में आयोजित इंडो-नेपाल होम्योपैथिक सेमिनार में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित होकर डॉ. संदीप सिंह ने भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रौशन किया है।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन, बिहार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारत और नेपाल के बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में दोनों देशों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने होम्योपैथिक चिकित्सा की वर्तमान स्थिति, उपचार की नवीन तकनीकों, शोध कार्यों तथा इस पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया गया।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री दीपेन्द्र कुमार ने आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र मौर्या और सीसीएच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामजी सिंह की उपस्थिति में डॉ. संदीप सिंह को सम्मानित किया। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं और योगदान को देखते हुए दिया गया यह सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस उपलब्धि से भाटपार रानी के चिकित्सकीय एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉक्टर संदीप सिंह के इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह डॉ राम इकबाल सिंह डॉक्टर राणा प्रताप सिंह संजय कुमार जायसवाल पवन कुमार गुप्ता पत्रकार संजय गुप्ता पत्रकार चंदन कुमार गुप्ता पत्रकार डॉ नागेंद्र यादव हरिकेश बहादुर सिंह राकेश सिंह कुशवाहा डॉ मनीष सिंह डॉक्टर चंदन सिंह कुशवाहा आदि लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के किसी चिकित्सक को पहचान और सम्मान मिलना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान भी बढ़ता है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights