धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

[metaslider id="122"]

धीरेंद्र शास्त्री पर हो कार्यवाही राजेश दीक्षित जिला कांग्रेस कमिटी बांदाबांदा।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब आक्रोश फैल गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण तीन जगह से टेढ़े और राम जी के पांच बाप थे न केवल करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि सनातन धर्म को बांटने वाला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं, दोनों हमारे आराध्य हैं। एक को सीधा और दूसरे को टेढ़ा बताकर, एक को बड़ा और दूसरे को छोटा बताकर धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे सनातन का अपमान किया है। ब्रज के संत, यादव समाज सहित पूरा हिंदू समाज आहत है। ऐसे व्यक्ति को कथावाचक कहलाने का कोई हक नहीं। हमारी मांग की है कि 1. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में तत्काल FIR दर्ज हो।
2. उत्तर प्रदेश में उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए।
3. वह सार्वजनिक रूप से मथुरा-वृंदावन आकर ब्रजवासियों से माफी मांगें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदस्य रमेश कोरी जी ने भी इस बयान से आहित होकर कहा कि बहुत ही निंदनीय बयान है समाज को बांटने का दुष्प्रयास है जनता इनको माफ नहीं करेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, ये सोची-समझी साजिश के तहत दिया गया बयान है ताकि सुर्खियों में बने रहें। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights