दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 किलो दूषित मिठाई नष्ट

[metaslider id="122"]

 

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की चार तहसीलों में छापेमारी,

65 किलो दूषित मिठाई नष्ट आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जनपद की रुद्रपुर, बरहज, भाटपार रानी एवं सलेमपुर तहसीलों में एक साथ छापेमारी की गई।


सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिठाई निर्माण एवं बिक्री के कुल आठ प्रतिष्ठानों से मिठाई के आठ नमूने लेकर जांच हेतु भेजे जा रहे हैं। सलेमपुर एवं भाटपार रानी में दूषित मिठाई की बिक्री पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव द्वारा कुल 65 किलोग्राम, लगभग 16 हजार रुपये मूल्य की दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार नजदीक होने के कारण विभाग सतर्क है तथा अभिसूचना आधारित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा एवं प्रेमचंद शामिल रहे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights