दमोह महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

[metaslider id="122"]

किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दिए गए अहृम दिशा निर्देश
===

पोषण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, पोषण वितरण एनीमिया प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों का नियमित मैदानी मूल्यांकन किया जाए। अधिकारीगण जिम्मेदारी और मेहनत से कार्य करें। इस आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास की विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए।

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम एवं पोषण गतिविधियों की समीक्षा

बैठक में सभी परियोजना अधिकारियों से कहा जिम्मेदारी से कार्य करें, कार्य में गति लाएँ। गर्भवती एवं धात्री माताओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा आंगनवाड़ी स्तर पर संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में समग्र ई-केवाईसी एवं सत्यापन समय पर पूर्ण करें

निर्देश दिए कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में शामिल हितग्राहियों का समग्र आईडी सत्यापन एवं आवश्यक ई-केवाईसी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें

बैठक में महिला एवं बाल विकास की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की संख्या लगातार कम की जाए।

15 जुलाई तक पर्यवेक्षक करें सत्यापन कार्य पूर्ण

निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक पर्यवेक्षकों द्वारा हितग्राही सत्यापन पूर्ण करा लिया जाए। सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने सेक्टर में पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ सत्यापन कार्य करें तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights